Alchemist Infra Realty – for the settlement of investment

Reported By: pacificshams

Contact information:
Alchemist Infra Realty

अवगत कराना है कि प्रार्थिनी द्वारा दिनांक 05.08.2013 द्वारा कस्टमर आईडी0 TC00155861 द्वारा इन्वेस्टमेंट किया गया था, जिसके सापेक्ष प्रार्थिनी को दिनांक 07.06.2018 को मु0 दस लाख रूपये का भुगतान कम्पनी द्वारा किया जाना था। जिसके भुगतान हेतु दावा प्रपत्रों को मूल रूप में दिनांक 11.07.2018 को कम्पनी में जमा करा दिया गया था।
उक्त के अतिरिक्त प्रार्थिनी द्वारा दिनांक 01.01.2016 द्वारा कस्टमर आईडी0 TXX0003021 द्वारा इन्वेस्टमेंट किया गया था, जिसके सापेक्ष प्रार्थिनी को दिनांक 11.12.2018 को मु0 चार लाख रूपये का भुगतान कम्पनी द्वारा किया जाना था। जिसके भुगतान हेतु दावा प्रपत्रों को मूल रूप में दिनांक 24.12.2018 को कम्पनी में जमा करा दिया गया था।
परंतु उक्त दोनों निवेश के सापेक्ष प्रार्थी को भुगतान नहीं किया गया है।
निवेदन के साथ अवगत कराना है कि प्रार्थिनी की पुत्री का विवाह माह मार्च में होना तय हुआ है, जिस हेतु प्रार्थिनी को उक्त धनराशि की अति आवश्यकता है। अतः उक्त दोनों ही निवेशों के सापेक्ष शीघ्रातिशीघ्र भुगतान किये जाने हेतु कम्पनी में जमा कराये गये प्रपत्रों की छायाप्रति पुनः संलग्न कर प्रेषित है।
कृपया भुगतान कराने की कृपा करें।
अंजू पाठक)
पत्नी स्व0 श्याम बाबू पाठक
43 गौतम विहार, कल्याणपुर खुर्द
कानपुर नगर-208017।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *