Key4deal, Fraud contest – Fraud contest

Key4deal, Fraud contest Reviews & Complaints

Reported By: Sunil Panwar

Contact information:
Key4deal, Fraud contest

नमस्ते,
मेरा नाम सुनील पंवार है, जोधपुर निवासी हूँ। मेरे पास जुलाई 2017 में key4deal साइट से कॉल आया कि हमारी कंपनी नई है और आप हमारे साथ शॉपिंग करे। मेने 1999 का ऑर्डर किया। उसके बाद कंपनी से कॉल आते है कि आपका चयन लकी प्राइज विनर में हुआ है। अपना इनाम बजाज बाइक सेव करने के लिए 10000 रुपये जमा करवाये। वो मेने उनके भेजे लिंक पर किये। उसके कुछ दिन बाद फिर कॉल आते है कि आपको बाइक की बाजार कीमत ओर शोरूम कीमत की अंतर राशि जो 36000 है वहन करनी होगी, वो भी मेने उनके बताये लिंक पर जमा करवाई। इसके बदले में कंपनी ने बताया कि आपको कुछ उत्पाद भेजे जाएंगे। जो उत्पाद भेजे उनकी कीमत बिल राशि के आधे से भी कम थी। ऐसे करके हर बार कंपनी ने कुछ न कुछ नई फॉर्मलटी बताई। तब मैंने कहा कि मुझे बाइक नही चाहिए, तब मुझे कहा गया कि आप बाइक के बदले नकद राशि ले सकते है। फिर टैक्स के नाम पर 40000 रुपए लिए गए। इसके बाद बोला गया कि आपको 2,40,000 मिलेंगे आपको 61820 रुपए जमा करवा के फ़ाइल बंद करनी होगी। मेने कहा कि इतनी रकम एक साथ नही है तो कहा कि 2 पार्ट में जमा करवाये। मेने 2 पार्ट में जमा करवाई। मुझे बोला गया कि 27/09/17 को आपकी राशि मिल जाएगी। लेकिन 27 को कॉल आया कि आपने 2 पार्ट में राशि जमा करवाई इसलिए एरर आ रहा है। अब एकमुश्त राशि जमा करे। मेने मना कर दिया और बोला कि मेरी आजतक की राशि वापस भेजे। तो साफ मना कर दिया कि पहले 61840 जमा करवाओ। कृपया मेरी मदद करे और मेरे 2,04,000 रुपए वापस दिलाये। ओर दूसरों को बचाये।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *