Sony india Reviews & Complaints
Reported By: Sanjay Sharma
Contact information:
Sony india
महोदय मेरे द्वारा 13 मई 2017 को Sony कंपनी का एक मोबाइल मॉडल z5 प्रीमियम आईएमईआई नंबर 35243007*******जिसकी राशि 36000 का खरीदा गया. जो कि अब तक 4 बार मैन्युफैक्चरिंग फॉल्ट के कारण खराब हो चुका है. एक बार डेटा केबल में भी मैनुफैक्चरिंग फॉल्ट के कारण भी मुझे रिप्लेस कराया गया है. सोनी द्वारा अधिकृत सर्विस सेंटर जोकि ग्लोबल टेक्नो केयर अलवर में संचालित है, पर मोबाइल फोन डालने पर उनके द्वारा हर बार मॉडल रिप्लेस करके दिया जाता है जो कि पहले से ही खराब होता है कुछ ही दिनों में फोन दोबारा खराब हो जाता है. लगभग 6 महीने में मोबाइल फोन 4 बार व डाटा केबल एक बार खराब हो गई है. मोबाइल फोन रिपेयरिंग की जॉब सीट
महोदय 26 अगस्त को रिप्लेस के लिए डाला गया फ़ोन 6 दिन में रिप्लेस करके दिया गया. 17 अक्टूबर को डाला गया फ़ोन लगभग 10 दिन में रिप्लेस करके दिया गया परंतु 29 नवंबर 2017 को जमा कराया गया मोबाइल फोन आज दिनांक 15 दिसंबर 2017 तक दिया गया है.
13 Jan 2018 को दिया गया फोन आज तक नहीं दिया गया है ना ही मोबाइल के संबंध में कोई संतुष्टि प्रद जवाब दिया गया है. महोदय इस प्रकार मोबाइल खरीदने से अब तक 8 महीने के दौरान मोबाइल लगभग 2 महीने से सर्विस सेंटर में रहा है. मोबाइल में मैनुफैक्चरिंग फाल्ट होने का नुकसान मुझे भुगतना पड़ रहा है इस दौरान बिना मोबाइल के मुझे कई समस्याओं व मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. अतः महोदय से निवेदन है कि बार-बार सर्विस सेंटर पर जाने से मुझे छुटकारा दिला कर मेरा मोबाइल model change का कष्ट करें.
संजय कुमार शर्मा