Xiaomi Technologies India Pvt. Ltd. Reviews & Complaints
Posted On: 08/10/2016
Reported By: SARVESH
Contact information:
Xiaomi Technologies India Pvt. Ltd.
गारन्टी/वारन्टी में खराब हुए पावर बैंक को रिपेयर/रिप्ल�
महोदय,
निवेदन है कि प्रार्थी ने Xiaomi India से आनलाइन शापिंग द्वारा दिनांक 20-04-2016 को 20000 mAh का पावर बैंक खरीदा, जिस पर कम्पनी द्वारा 6 महीने की गारन्टी/वारन्टी प्रदान की गयी थी।
उक्त पावर बैंक गारन्टी/वारन्टी में खराब हो गया, जिसे सम्बन्धित कम्पनी के सेक्टर-१८, नोयडा, उ०प्र०, में अवस्थित सर्विस सेन्टर पर दिनांक 25-07-2016 को Job Sheet Number-JS16072501037 पर रिपेयर/रिप्लेश करने हेतु जमा किया गया, परन्तु उक्त पावर बैंक अभी तक न तो ठीक करवाकर दिया गया और न ही उक्त के ठीक होने या न होने के सम्बन्ध में कोई सही जानकारी प्रदान की जा रही है। कस्टमर केयर नम्बर 18001036286 पर सम्पर्क करने पर बताया जाता है कि पावर बैंक के ठीक होने पर आपको सूचित कर दिया जायेगा तथा सम्बन्धित प्रबन्धक या अन्य से सम्पर्क करने हेतु पता/सम्पर्क नम्बर पूछने पर बताया जाता है कि वह उक्त जानकारी नही बता सकते । सम्बन्धित कम्पनी द्वारा पावर बैंक को ठीक कराने में अत्यधिक समय लिया जा रहा है, जिससे ग्राहक को उक्त पावर बैंक की अनुपस्थिति में सम्बन्धित कार्य करने में बहुत परेशानी हो रही है, जो अत्यंत खेदजनक है।
Xiaomi India द्वारा अपने ग्राहकों को गारन्टी/वारन्टी में खराब हुए उत्पाद को रिपेयर/रिप्लेश करने में अत्यधिक बिलम्ब किये जाने से ग्राहक के प्रति उदासीनता एवं कम्पनी की घोर लापरवाही को दर्शाता है, व सम्बन्धित कम्पनी की विश्वसनियता पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है, तथा यह भारत सरकार के मानदण्डों के अनुरूप नही है एवं उनके नियमों की अवहेलना है ।
कम्पनी Xiaomi India द्वारा ग्राहकों के प्रति की जा रही उदासीनता एवं घोर लापरवाही से प्रार्थी बहुत असंतुष्ट, निराश, व परेशान है ।
अतः आप से निवेदन है कि उक्त पावर बैंक को ठीक करवाकर एवं उसके वारंटी समय को Extend करके प्रार्थी को अविलम्ब प्राप्त करवाये जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने की कृपा करें।
दिनांक- सितम्बर, 2016. प्रार्थी,
(सर्वेश)
Job Sheet Number-JS16072501037
Foolishl